Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jun, 2017 05:40 AM
भारत की राजधानी नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में....
नई दिल्ली: भारत की राजधानी नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है।
जिसमें यूपी के शामली के अलावा हरियाणा के जींद, रोहतक में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप सुबह 4:26 मिनट पर आया है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5 बताई जा रही है। इसका केंद्र दिल्ली और हरियाणा के रोहतक के बीच खरखोदा नामक स्थान पर बताया जा रहा है। इसके अलावा अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की कोई खबर प्राप्त नहीं हुई है।