हमने पाक के घर में घुसकर की सर्जिकल स्ट्राइक: शाह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 01:10 PM

shah siad we have a surgical strike by entering the house of pak

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में आतंकवाद को बढ़ावा मिला था। शाह ने कहा कि हमने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की है। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा निवर्तमान विधायक जीतू वाघाणी...

भावनगर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में आतंकवाद को बढ़ावा मिला था। शाह ने कहा कि हमने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की है। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा निवर्तमान विधायक जीतू वाघाणी के भावनगर-पश्चिम सीट पर नामांकन से पहले यहां गुलिस्तां मैदान में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेस के पास गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध के अलावा और कोई मुद्दा ही नहीं है।

कांग्रेस ने रााज्य को जातिवाद में झोंका 
शाह ने कहा कि वह कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि उसके पास मुद्दा क्या है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर अन्य नेताओं तक का भाषण सुना है और इसमें नरेन्द्र मोदी के विरोध को छोड़ कर अन्य कोई मुद्दा हीं नहीं है। जबकि भाजपा सर्वांगीण विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ रही है। यह चुनाव देश की राजनीति का दिशा तय करने वाला होना चाहिए। जनता मोदी के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भाजपा को 150 से अधिक सीटें देकर जितायेगी। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी राज्य को जातिवाद में झोंका था और अब भी उसने जातिवाद को आउटसोर्स किया है। जनता को तय करना है कि इसे जातिवाद की दिशा में जाना है या श्री मोदी के बनाये विकासवाद के रास्ते पर। 

गुजरात की जनता को जवाब दें राहुल गांधी 
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात को मात्र पर्यटन स्थल समझ कर हर तीसरे दिन आने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें गुजरात की जनता को इस बात का हिसाब भी जरूर देना चाहिए कि कांग्रेस सरकार के दौरान गुजरात के साथ क्या सलूक हुआ। कांग्रेस ने सरदार पटेल के साथ भी अन्याय किया। पार्टी के नेता पी चिदंबरम कश्मीर की आजादी और वह और शशि थरूर रोङ्क्षहग्या घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं। क्या राहुल चिदंबरम के बयान से सहमत हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!