पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय बैठक में लगा गलत तिरंगा, नहीं पकड़ पाए भारतीय सांसद

Edited By ,Updated: 14 Mar, 2017 07:32 PM

shashi tharoor

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो रही एशियाई संसदीय सभा (एपीए) की बैठक में शामिल होने गए

इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो रही एशियाई संसदीय सभा (एपीए) की बैठक में शामिल होने गए कांग्रेसी सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को भाजपा सांसदों मीनाक्षी लेखी और स्वप्न दासगुप्ता के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने भारतीय सांसदाें का ध्यान तस्वीर में दिख रहे गलत भारतीय ध्वज की तरफ दिलाया। भारतीय तिरंगे में सफेद रंग की पट्टी में बने अशोक चक्र में 24 तीलियां होती हैं। ये अशोक चक्र सम्राट के अशोक के धम्म स्तम्भ से ली गई हैं।
 


वीरेश तोमर (@ vireshtomar01) नामक यूजर ने थरूर के ट्वीट पर लिखा, शशि थरूर, मीनाक्षी लेखी, स्वप्न दासगुप्ता, सर, तिरंगे में लगे चक्र में 24 तीलियां होती हैं लेकिन तस्वीर में दिख रहे ध्वज में चक्र में 11 तीलियां ही दिख रही हैं। क्या आपको इसकी जानकारी है? इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए दासगुप्ता ने लिखा, ध्वज में गलती की तरफ ध्यान दिलाने के लिए आप सबका शुक्रिया साथियों। आप देख सकते हैं कि अब ये सही हो चुका है। दासगुप्ता ने ट्वीट के साथ तिरंगे की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें सही भारतीय ध्वज दिख रहा है। इससे पहले थरूर ने ट्वीट करके बताया था कि भारतीय सांसदों का प्रतिनिधि मंडल इस्लामाबाद में हो रही एशिया संसदीय सभा के राजनीतिक मामलों की कमेटी के बैठक में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है।
 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!