राहुल गांधी को बधाई देकर भाजपा के ‘शत्रु’ ने कहा- कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 09:23 PM

shatrughan sinha congratulated rahul gandhi said congress party zindabad

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज सबसे काबिल और सहज राहुल गांधी का सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित कांग्रेस के बतौर अध्यक्ष उदय का भी दिन है, आइए पूरी राष्ट्रीय भावना के साथ मिलकर हम उन्हें धन्यवाद दें। लोकतंत्र के व्यापक हित में मैं कांग्रेस जिंदाबाद...

नई दिल्लीः भाजपा सासंद व मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे काबिल और सहज पसंद हैं। दरअसल, राहुल की ताजपोशी पर भाजपा ने कहा था कि हर हार के साथ कांग्रेस में राहुल गांधी को तरक्की मिलती है। राहुल को बधाई देकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस जिंदाबाद भी कहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज सबसे काबिल और सहज राहुल गांधी का सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित कांग्रेस के बतौर अध्यक्ष उदय का भी दिन है, आइए पूरी राष्ट्रीय भावना के साथ मिलकर हम उन्हें धन्यवाद दें। लोकतंत्र के व्यापक हित में मैं कांग्रेस जिंदाबाद की कामना भी करता हूं। जय हिंद।’ 

इस पर राहुल गांधी ने भी शत्रुघ्न सिन्हा को धन्यवाद कहा। रविवार को राहुल ने ट्वीट किया, ‘आपके प्यारे शब्दों के लिए धन्यवाद शत्रुघ्न सिन्हा जी।’ बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी पर लगातार हमला करते रहे हैं। 

सोमवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावी नतीजे आने वाले हैं। एग्जिट पोल में इन दोनों राज्यों में बीजेपी की जीत की उम्मीद जताई गई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने इन एग्जिट पोल पर भी चुटकी ली और ट्वीट कर कहा, ‘ये आपकी मेहनत का परिणाम है, हालांकि लोगों ने आपको और आपकी सरकार को दिल्ली में मिस किया लेकिन आपने गुजरात में बड़ी मेहनत की।’ 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!