जापान: आम चुनाव में अाबे की शानदार जीत,  मोदी ने दी बधाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 10:24 AM

shinzo abe wins sweeping victory in japan elections

जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में शिंजो अाबे की पार्टी को बड़ी जीत मिली है...

टोक्योः  जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में शिंजो अाबे की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अबे की लिबरल डैमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) वाले गठबंधन ने सुपर मेजोरिटी यानी दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। एलडीपी ने 312 सीटें हासिल की  । जापान में यह 48वां आम चुनाव है। द्विसदनीय जापानी संसद (डायट) के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चार साल पर चुनाव होता है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की कुल संख्या 465 है और बहुमत का आंकड़ा 233 है।  
PunjabKesari
आबे ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए नया जनादेश पाने को तय समय से एक साल पहले ही चुनाव कराया। इस भारी जीत के साथ दिसंबर 2012 में पदभार ग्रहण करने वाले शिंजो अाबे अगले सितंबर में एलडीपी नेता के रूप में तीसरे तीन साल का कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। वे जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इसका अर्थ यह भी है कि उनकी "एबनिओमिक्स" वृद्धि की रणनीति जो कि हाइपर-आसान मौद्रिक नीति है इसकी संभावनाएं जारी रहेंगी।

जापान में रविवार सुबह 7 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) मतदान शुरू हुआ और रात 8 बजे तक चला। पश्चिमी जापान के कोचि में भूस्खलन की वजह से 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। तूफान के मार्ग में पड़ने वाले दक्षिणी द्वीप पर एक दिन पहले ही शनिवार को लोगों ने मतदान किया। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे को उनके फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने पर आज बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। 
 

मोदी ने ट्वीट किया है, मेरे प्रिय मित्र एआबेशिंजो को चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को उत्सुक हूं।  मोदी और आबे के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और पिछले तीन वर्षों में दोनों नेताओं की कई बार भेंट हुई है। गुजरात में हाल ही में आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन में आबे ने मोदी के साथ भाग लिया था।      
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!