क्या बुलेट ट्रेन के कर्ज का ब्याज चुकाने के लिये पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े?: शिवसेना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 03:22 PM

shiv sena  bullet train  samna

शिवसेना ने आज ईंधन के बढ़े हुए दामों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला और पूछा कि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बावजूद देश में उनके दाम क्या बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जापान से लिए गए....

मुंबई: शिवसेना ने आज ईंधन के बढ़े हुए दामों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला और पूछा कि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बावजूद देश में उनके दाम क्या बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जापान से लिए गए कर्ज के ब्याज को चुकाने के लिए ज्यादा रखे गए हैं।   केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ राजग के घटक शिवसेना ने दो दिन पहले कहा था कि ईंधन के ज्यादा दाम देश में किसानों की खुदकुशी का मुख्य कारण है। 

शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में कहा गया, ‘‘जो लोग सरकार में हैं वह महंगाई पर बात नहीं करना चाहते और न ही दूसरों को बात करने देना चाहते हैं। ईंधन के दाम आसमान पर पहुंचने का दर्द आम आदमी झेल रहा है। सरकार में बैठे लोग अगर पिछले चार महीनों के दौरान इसके दाम में 20 बार की बढ़ोतरी का समर्थन करते हैं तो यह सही नहीं है।’’  इससे पहले पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अलफोंस कन्ननथानम के उस बयान को आम आदमी का ‘‘अपमान’’ बताया था और कहा था कि बिना योग्यता और लोगों से जुड़ाव वाले लोग देश चला रहे हैं।  

सामना के संपादकीय में आज कहा गया है कि जो लोग यह कह रहे हैं कि पिछली सरकार मौजूदा सरकार से बेहतर थी, उन्हें दोषी ठहराया गया है।  शिवसेना ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के शासन में कच्चे तेल का दाम 130 डॉलर प्रति बैरल था लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल का दाम कभी भी क्रमश: 70 और 53 रुपए प्रतिलीटर से ज्यादा नहीं हुआ।

इसके बावजूद विपक्ष सड़कों पर बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था।’’  ‘‘आज जब कच्चे तेल का दाम 49.89 डॉलर प्रति बैरल है लेकिन इसके बावजूद लोगों को कम कीमतों का फायदा नहीं मिल रहा। इसके बजाय पेट्रोल 80 रुपए और डीजल 63 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। यह लोगों को लूटने जैसा है।’’  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!