फडणवीस ने बाहरी लोगों की तारीफ कर महाराष्ट्र का किया अपमान: शिवसेना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 03:42 PM

shiv sena said fadnavis insult maharashtra

शिवसेना ने देवेंद्र फडनवीस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम को मुंबई में बाहरी लोगों के योगदान की तारीफ करने वाले अपने गैरजिम्मेदाराना बयान को वापस लेना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार और केंद्र में राजग गठबंधन का सहयोगी दल शिवसेना कई मुद्दों को लेकर...

मुंबई: शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम को मुंबई में बाहरी लोगों के योगदान की तारीफ करने वाले अपने गैरजिम्मेदाराना बयान को वापस लेना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार और केंद्र में राजग गठबंधन का सहयोगी दल शिवसेना कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधती रही है। पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा कि मुंबई पर मराठी लोगों का पहला अधिकार और दावा है। फडनवीस का बयान महाराष्ट्र का अपमान है। 

बता दें कि फडणवीस ने मुंबई के विकास में उत्तर भारतीयों और अन्य राज्यों के लोगों के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि देश की वित्तीय राजधानी ने हमेशा कई लोगों को शरण दी है और यहां रहने वाले लोगों ने शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। सीएम ने उपनगर घाटकोपर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि मेरा मानना है कि आज जब हम मुंबई और महाराष्ट्र की बात करते हैं तो तुरंत उत्तर भारतीय समुदाय की ओर देखते हैं। इस शहर ने हमेशा कई लोगों को शरण दी है और जिन लोगों को यहां आश्रय मिला है उन्होंने हमेशा शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। 


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!