जो विकास कांग्रेस ने 50 साल में नहीं किया वो हमने कर दिखाया: शिवराज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 07:10 PM

shivraj says congress has not done any development in 50 years

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शाषणकाल में जो विकास कार्य किए हैं कांग्रेस वह 50 साल में भी नहीं कर पाई थी। चौहान ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतना...

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शाषणकाल में जो विकास कार्य किए हैं कांग्रेस वह 50 साल में भी नहीं कर पाई थी। चौहान ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतना विकास करने के बाद भी अगर जनता उसको महत्व नहीं देगी तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे यहां से अनेक बार चुने गए लेकिन उन्होंने विकास को कभी महत्व नहीं दिया। भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर विकास कार्य किया। अब जनता की बारी है कि वह कोलारस उपचुनाव में विकास करने वाली सरकार को जिताए। 

चौहान जब विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे तो उनका हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक सिंधिया भी क्षेत्र में जनसंपर्क में हैं। बता दें कि कोलारस में 24 फरवरी को मतदान होना है। यहां कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। तत्कालीन सिंधिया राजघराने के प्रभाव में मानी जाने वाली इस सीट को कांग्रेस से छीनने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लगातार यहां के दौरे कर रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!