Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jun, 2017 06:36 PM
सीपीएम दफ्तर पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के साथ 2 लोगों ने बदसलूकी की है।
नई दिल्ली: सीपीएम दफ्तर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के साथ 2 लोगों ने बदसलूकी की है। दिल्ली दफ्तर में येचुरी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। येचुरी किसान आंदोलन के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे लेकिन उससे पहले 2 युवकों ने उनसे बदसलूकी की। घटना के कुछ मिनट बाद येचुरी ने ट्वीट कर कहा कि संघ के किसी भी प्रयास से हम चुप होने वाले नहीं हैं। ये भारत की आत्मा की लड़ाई है, जिसे हम जीतेंगे। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी किस संगठन से संबंध रखते हैं।
बताया जा रहा कि युवकों ने हाथापाई करने से पहले भारत माता की जय के नारे लगाए। हालांकि, बदसलूकी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने तुरंत अपने गिरफ्त में कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ये दोनों हिंदू सेना से संबंध रखते हैं।