गुजरात और गुजरातियों का विरोध कांग्रेस के DNA में: सीतारमण

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 02:08 PM

sitharaman blame congress about gujarat

वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि ऐसा लगता है कि गुजरात और गुजरातियों का विरोध कांग्रेस पार्टी के डीएनए में रहा है। गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए आई सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र मणिनगर...

अहमदाबाद: वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि ऐसा लगता है कि गुजरात और गुजरातियों का विरोध कांग्रेस पार्टी के डीएनए में रहा है। गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए आई सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र मणिनगर में भाजपा के डोर-टू-डोर संपर्क अभियान में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने गुजरात के लिए बेहद जरूरी नर्मदा जलापूर्ति परियोजना में लगातार रोड़े अटकाये। 

कांग्रेस ने किया गुजरात विरोधी कार्य
रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सरदार पटेल को भारतरत्न नहीं दिया। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकार के पक्ष में निर्णय के बावजूद मंजूरियां नहीं दी। उन्होंने कहा कि उपमा के तौर पर कहा जाये तो कांग्रेस के डीएनए में ही गुजरात का विरोध रहा है। लगातार गुजरात विरोधी काम करने के बाद अब इसके नेता कैसे राज्य के लोगों से आंख में आंख मिला कर बात कर पा रहे हैं। ये लोग अब गुजरात में बिना सोचे समझे गलत बयानी भी कर रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि पूर्व की केंद्र की कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सरहद वाले गुजरात में ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भी राज्य के साथ सही बर्ताव नहीं किया। 2012 के पिछले चुनाव में ऐसा माहौल बनाया गया कि यह लगने लगा था कि सिर क्रीक इलाका ही हमारे हाथ से निकल जायेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!