अमरनाथ यात्रियों का सबसे छोटा जत्था यात्रा के लिए रवाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 04:33 PM

small batch of amarnath yatris leave for holy cave

अमरनाथ यात्रियों का एक छोटा जत्था आज भगवती नगर से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गया।

जम्मू: अमरनाथ यात्रियों का एक छोटा जत्था आज भगवती नगर से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गया। जब से यात्रा शुरू हुई है तब तक का यह सबसे छोटा जत्था रवाना हुआ है। जत्थे में 180 पुरूष और 20 महिलाएं हैं। अमरनाथ यात्रा 7 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन समाप्त हो रही है।


अमरनाथ यात्रियों को लेकर 9 गाडिय़ां भारी सुरक्षा के साथ भगवती नगर के आधार शिविर से रात को 2 बजकर 55 मिन्ट पर निकल गई और दोपहर को साढ़े तीन बजे से पहले इन गाडिय़ों को जवाहर सुरंग पार करनी है। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है ताकि दिन ढलने से पहले सभी गाडिय़ां पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों में पहुंच जाएं। अभी तक ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!