Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 11:48 AM
विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग वीरवार को हुए हिमस्खलन में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता हो गया था।
श्रीनगर: विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग वीरवार को हुए हिमस्खलन में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता हो गया था। अधिकारिक जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर को उस समय की है जब विदेशी पर्यटक स्कीइंग कर रहे थे। हिमस्खलन की चपेट में दो विदेशी पर्यटक आ गए जिनमें से एक को निकालकर फौरन अस्पताल ले जाया गया यहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया। मृतक की पहचान स्वीडन के डेनियल के रूप में हुई है। वहीं दूसरा पर्यटक अभी तक लापता हो गया था पर उसे तलाश कर लिया गया है।
लापता पर्यटक को तलाश करने के लिए अभियान जारी है। पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने घटना की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि दूसरा पर्यटक पूरी तरह से सुरक्षित है और वह भी स्वीडन का ही रहने वाला है। उसकी पहचान बेनजीमन के रूप में हुई है।