Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 06:04 PM
बुधवार को कश्मीर के गांधरबल के सोनमर्ग में ताजा हिमपात हुआ। अधिकारिक जानकारी के अनुसार जोजिला दर्रे पर भी सात इंच तक बर्फबारी हुई है।
श्रीनगर: बुधवार को कश्मीर के गांधरबल के सोनमर्ग में ताजा हिमपात हुआ। अधिकारिक जानकारी के अनुसार जोजिला दर्रे पर भी सात इंच तक बर्फबारी हुई है। जहां सोनमर्ग बाजार से बर्फ को हटाने काम पूरा किया गया वहीं श्रीनगर-लेह राजमार्ग से बर्फ हटाई जा रही है। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि अगर मौसम अनुकूल रहेगा तो 108 किलोमीटर तक सडक़ मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 14 और 15 मार्च को कश्मीर में बर्फबारी की भविष्यवाणी की थी।