Edited By ,Updated: 22 Nov, 2016 09:12 PM
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़कियों का समूह आपस में सार्वजनिक जगह पर एक दूसरे को दौड़ा- दौड़ा कर पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। मामला दिल्ली के सुभाष प्लेस थाने का है...
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़कियों का समूह आपस में सार्वजनिक जगह पर एक दूसरे को दौड़ा- दौड़ा कर पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। मामला दिल्ली के सुभाष प्लेस थाने का है जहां दो लड़कियों का गुट सड़क पर सरेआम एक दूसरे के खून का प्यासा हो जाता है और दौड़ा-दौड़ा कर पीटता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़कियां एक-दूसरे को बाल पकड़कर तो कुछ लातों और घूसों से मार रही है। हैरानी वाली बात यह है कि घटना के समय वहां कई लोग खड़े होते हैं लेकिन कोई लड़कियों को रोकता नहीं है। फिलहाल झगड़े के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहां खड़े कुछ चश्मदीदों ने इस घटना वीडियो बनाया जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।