सोनिया गांधी एक दिन के निजी दौरे पर पहुंची गोवा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Sep, 2017 05:18 AM

sonia gandhi reached goa on a one day private tour

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज निजी दौरे पर गोवा पहुंची। पार्टी सूत्रों के अनुसार ....

पणजी: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी वीरवार को निजी दौरे पर गोवा पहुंची। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्रीमती गांधी निजी विमान से यहां पहुंची और दक्षिण गोवा में स्थित एक रिसॉर्ट में गईं। वह यहां एक दिन ठहरने के बाद कल दिल्ली लौट जाएंगी।

गोवा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा कौटिन्हो ने मीडिया को बताया कि यह गौरव की बात है कि पार्टी अध्यक्ष ने अपनी यात्रा के लिए गोवा को चुना है।  उन्होंने कहा, " मैें गौरवान्वित महसूस कर रही है कि हमारी अध्यक्ष जिनके पास दुनिया भर में कई विकल्प थे उन्होंने हमारे गोवा को चुना है। गोवा सौंदर्य से भरा हुआ है। मैं उनका स्वागत करती हूं और उनके सुखद छुट्टी के दिन की कामना करती हूं।"

 कौटिन्हो से जब पूछा गया कि क्या पार्टी का कोई नेता सोनिया गांधी से मिलने आएंगे तो उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी दौरा है और उनसे मिलने के लिए पार्टी का कोई भी नेता नहीं आएंगे। सोनिया गांधी पिछले वर्ष अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ यहां नवंबर महीने में आई थीं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!