श्रीलंका ने तमिलनाडु के 25 भारतीय मछुआरे पकड़े

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 08:59 PM

sri lanka arrest 25 indian fishermen from tamil nadu

श्रीलंका की नौसेना ने अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में ...

तमिलनाडु: श्रीलंका की नौसेना ने अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में तमिलनाडु के 25 मछुआरों को आज गिरफ्तार किया जिस पर राज्य सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मत्सय विभाग के सूत्रों ने बताया कि पहली घटना में, नागपट्टिनम के आठ मछुआरे परूथिथुरई के निकट मछली पकड़ रहे थे तभी, श्रीलंका नौसेना के जवान वहां पहुंचे और उन्हें पकड़ कर अपने देश के कानगेसंथुरई बंदरगाह ले गए।   


दूसरी घटना में, रामेश्वरम मत्स्य विभाग के उपनिदेशक इशाक जयकुमार ने बताया कि यहां और जगादापट्टिनम के 17 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया। दो दिन पहले भी पुडुकोट्टई जिले के चार मछुआरों और पुडुचेरी के करैकाल क्षेत्र के 17 मछुआरों को श्रीलंका के नेदुनथीवू के निकट श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मामला उठाया और इसे तमिलनाडु के मछुआरों के अपहरण और अवैध हिरासत की एक और घटना करार दिया। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!