Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 04:47 AM
श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकडऩे को लेकर तमिलनाडु....
रामेश्वरम: श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकडऩे को लेकर तमिलनाडु के पांच मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।
मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों को नेदुनतीवू तट पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुदुक्कोट्टई जिले के रहने वाले मछुआरों को बाद में कंकेनसथुरई ले जाया गया और वहां जेल में बंद कर दिया गया है।