Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 03:30 PM
झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में 28 सितम्बर को कथित तौर पर भूख के कारण मौत का शिकार हुई 11 साल की बच्ची की मां को उसके गांव से बाहर निकाल दिया गया है। स्थानीय लोगों ने महिला पर गांव की बदनामी करने का आरोप लगाया है। डरी-सहमी महिला ने बाद में...
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में 28 सितम्बर को कथित तौर पर भूख के कारण मौत का शिकार हुई 11 साल की बच्ची की मां को उसके गांव से बाहर निकाल दिया गया है। स्थानीय लोगों ने महिला पर गांव की बदनामी करने का आरोप लगाया है। डरी-सहमी महिला ने बाद में पंचायत घर में आश्रय लिया है। सिमडेगा जिला प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा है।
बच्ची की मां ने एक बयान में कहा था कि उसकी बेटी की मौत भूख के कारण हुई है। साथ ही उसके परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के तहत दुकानदार ने खाद्य अनाज नहीं दिया क्योंकि उसका आधार कार्ड राशन कार्ड से जुड़ा हुआ नहीं था।