प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा न्यायः गिरिराज सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 07:32 PM

statement of giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीन तलाक बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं को न्याय अवश्य मिलेगा। लोकसभा द्वारा बिल के पास होने पर गिरिराज सिंह ने खुशी व्यक्त की है। गिरिराज सिंह ने कहा...

नवादाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीन तलाक बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं को न्याय अवश्य मिलेगा। लोकसभा द्वारा बिल के पास होने पर गिरिराज सिंह ने खुशी व्यक्त की है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि वह लोग जिन्नाह (मोहम्मद अली जिन्नाह) के समर्थक हैं जो इस बिल के पास होने पर आपत्ति जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन तलाक समाज के लिए बहुत हानिकारक है जिसके विरोध में बिल बनना बहुत ही आवश्यक था।

केंद्रीय मंत्री जिले के सदर प्रखंड के पाउरा गांव में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश का महागठबंधन तोड़कर भाजपा से हाथ मिलाना सही निर्णय था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!