उपचुनावों के परिणाम पर कुशवाहा का बयान, कहा- NDA जहां पहले था अब भी वहीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 02:16 PM

बिहार के उपचुनावों में आए नतीजों पर केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में आए उपचुनाव के परिणाम पहले जैसे ही हैं। तीन सीट में एक सीट भभुआ एनडीए के खाते में पहले भी थी और दो सीट राजद के खाते में थी और...

कटिहार(रजनीश कुमार): बिहार के उपचुनावों में आए नतीजों पर केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में आए उपचुनाव के परिणाम पहले जैसे ही हैं। तीन सीटों में से एक सीट एनडीए के खाते और दो सीट राजद के खाते में पहले भी थी और उपचुनाव में आए नतीजों में फिर ऐसा ही हुआ है। 


रालोसपा(राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि उपचुनाव परिणाम में सहानुभूति के कारण ऐसा नतीजा आया है क्योंकि निधन होने के कारण सूबे में उपचुनाव हुए और एनडीए जितना पहले था, उतना आज भी है। इसमें कहीं कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने बताया कि जो लोग इन परिणामों को 2019 का ट्रेलर कह रहे हैं, यह गलत है। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उपचुनाव में मतदाताओं की सोच अलग होती, मकसद अलग होते हैं। सामान्य चुनाव होते हैं जिसमें मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनाने की बात होती है, सामान्य चुनाव और उपचुनाव में अंतर होता है, परिणामों में अंतर होता है। केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने एनडीए से दूरी बनने के सवाल पर खुलासा किया कि महागठबंधन में कुछ लोग ऐसे हैं जो बिना सिर-पैर की बातें करतें हैं, बिना सिर- पैर की बातें करने वाले लोग कुछ भी बोल दें उसका कोई अर्थ नहीं होता। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!