Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jan, 2018 03:02 PM
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजद के विधायकों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पार्टी की वर्तमान स्थिति से कुछ विधायक खुश नहीं हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि राजद के बहुत से विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। मंगल पांडेय ने कहा...
पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजद के विधायकों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पार्टी की वर्तमान स्थिति से कुछ विधायक खुश नहीं हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि राजद के बहुत से विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
मंगल पांडेय ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जेल में हैं और गुरुवार को उनकी सजा ऐलान किया जाएगा। इस स्थिति में राजद के राजनीतिक भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। इस समय विधायकों का पार्टी में बने रहना मुश्किल है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने कहा कि सभी विधायक समय आने पर पार्टी को छोड़ने का निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि राजद नेता कभी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करते हैं, वह बिना कारण विवादित बयान देते हैं।