Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 07:34 PM
बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव का कभी भी किसी ईमानदार लोगों के साथ गठबंधन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं कई मामलों में जेल में बैठा...
पटना(संजीव कुमार): बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव का कभी भी किसी ईमानदार लोगों के साथ गठबंधन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं कई मामलों में जेल में बैठा है वह भाजपा के खिलाफ क्या गठबंधन बनाएगा।
रालोसपा(राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के प्रवक्ता सतेन्द्र कुमार ने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की न्याय यात्रा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी आज लोगों को रोजगार समझा रहे हैं जब वह दो साल उपमुख्यमंत्री थे तब उन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिए थे।
बीजेपी प्रवक्ता संजय टाइगर ने कहा है की लोग तेजस्वी यादव के झांसे में नहीं आने वाले हैं। वह भी अपने पिता की तरह ही लोगों से उनका रोजगार छीन लेंगे। जनता इनके झूठे वादों से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है।