मांझी के राजग से जाने का बिहार की राजनीति पर पड़ेगा असर: उपेन्द्र

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 04:56 PM

statement of upendra kushwaha

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी(रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के घटक हिन्दुस्तान आवाम मोर्चो(हम) के नाता तोड़ने से बिहार की राजनीति पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब कोई सदस्य घर छोड़...

पटनाः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी(रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने स्वीकार किया कि हम(हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा) द्वारा राजग से नाता तोड़ने पर बिहार की राजनीति पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब कोई सदस्य घर छोड़ कर जाता है तो उसकी कमी खलती है। कुशवाहा ने राजद के साथ रालोसपा के गठबंधन किए जाने के संबंध में कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार बात है। राजद के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में हो रहे भभुआ और जहानाबाद विधानसभा तथा अररिया लोकसभा उपचुनाव में राजग प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भभुआ विधानसभा क्षेत्र से राजग प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए वह 6 मार्च को तथा अररिया लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए 8 मार्च को जाएंगे। कुशवाहा ने कहा कि 24 मार्च को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्राट अशोक की जयंती मनाई जाएगी। शिक्षा में सुधार को लेकर पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम पहले से ही चलाए जा रहें हैं और इसी के तहत अब शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम चलाया जाएगा। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम में लोगों से सहायता ली जाएगी। लोगों के सहयोग से मिली राशि से ही पुस्तकों की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्त्ता 24 मार्च से गांव-गांव का दौरा करेंगे। बगैर जन सहयोग के शिक्षा में सुधार नहीं हो सकता। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!