बिहार कांग्रेस में फिर पैदा हुई तनाव की स्थिति, आमंत्रण यात्रा की गई स्थगित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 07:27 PM

status of tension again in bihar congress

बिहार कांग्रेस द्वारा की जाने वाली महत्वकांक्षी आमंत्रण यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के नेताओं द्वारा इसका कारण ठंड का अधिक होना बताया जा रहा है लेकिन वर्तमान स्थिति कुछ और ही बयान कर रही है। जानकारी के अनुसार,18 जनवरी को पश्चिम चंपारण के...

पटना: बिहार कांग्रेस द्वारा की जाने वाली महत्वकांक्षी आमंत्रण यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के नेताओं द्वारा इसका कारण ठंड का अधिक होना बताया जा रहा है लेकिन वर्तमान स्थिति कुछ और ही बयान कर रही है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार,18 जनवरी को पश्चिम चंपारण के वृंदावन आश्रम से इस आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ किया जाना था। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी मकर संक्रांति के अवसर पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कहा जा रहा है कि अशोक चौधरी का जदूय की तरफ खास झुकाव है।

कांग्रेस में बढ़ रही इस टूट का फायदा एनडीए और जदयू उठा सकती है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहना है कि कांग्रेस और राजद टूट की कगार पर है। इस स्थिति में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी में एकजुटता को बनाए रखना है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!