Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 05:04 PM
जम्मू.कश्मीर के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ) ने सोमवार को दावा किया कि इस साल अप्रैल महीने के बाद कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुई हैं।
श्रीनगर : जम्मू.कश्मीर के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ) ने सोमवार को दावा किया कि इस साल अप्रैल महीने के बाद कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुई हैं। सी.आर.पी.एफ . के महानिरीक्षक (आई.जी.) रविदीप साही ने कहा कि 2017 में खासकर अप्रैल महीने के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं कम घटी हैं। यह घटनाएं इसलिए कम हुई, क्योंकि पत्थरबाजी से किसी भी तरह का सकारात्मक परिणाम नहीं आ पाया और लोगों ने इसे महसूस करना शुरू किया। रविदीप साही ने कहा कि एनकाउंटर वाले जगहों पर पत्थरबाजी की घटनाएं चिंता का विषय हैं।