Edited By ,Updated: 23 Feb, 2017 12:51 AM
राज्य सरकार द्वारा सलाहकार और सेना के प्रमुख की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिला के तारीगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को पकडने के लिए चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर...
श्रीनगर : राज्य सरकार द्वारा सलाहकार और सेना के प्रमुख की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिला के तारीगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को पकडने के लिए चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें भी हुई। हालांकि, किसी भी तरह के हताहत की जानकारी नहीं है।
अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह सुरक्षाबलों ने गांव में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान की खबर फैलते ही स्थानीय लोग विशेषकर युवक सडक़ों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन। सुरक्षाबलों द्वारा पी.एच केन्द्र की घेराबंदी के बाद प्रदर्शनकारियों ने पत्थराव किया।
उधर, प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गेस का इस्तेमाल करना पड़ा। गांव में झड़पों के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। अंतिम जानकारी मिलने तक दोनो पक्षों के बीच झड़पें जारी थी।