Edited By ,Updated: 24 Nov, 2016 04:21 PM
कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने अलगाववादियों द्वारा आहूत हड़ताल का उल्लंघन करने वालों पर पत्थराव किया।
श्रीनगर : कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने अलगाववादियों द्वारा आहूत हड़ताल का उल्लंघन करने वालों पर पत्थराव किया। जानकारी के अनुसार पुलवामा जिला के कई इलाकों और बारामुला जिला के सोपोर कस्बे में प्रदर्शनकारियों ने सडक़ों पर उतर कर सार्वजनिक यातायात को बाधित करने की कोशिश में उनपर पत्थराव किया।
सोपोर के शंकरगुन्ड, पुलवामा के चारसु, मलंगपुरा और आसपास के इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक वाहनों पर पत्थराव किया। घटनाओं में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इन घटनाओं में किसी भी तरह के हताहत की कोई जानकारी नहीं है।