सर्वे: अभी हुए विधानसभा चुनाव तो दिल्ली में फिर बनेगी केजरीवाल सरकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 11:23 AM

survey if assembly election held in delhi now aap will come again

आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने दिल्ली में सर्वे कराया। केजरीवाल सरकार को लेकर आखिर जनता का मूड क्या है सर्वे इस पर आधारित था। यह सर्वे 3 से 12 फरवरी के बीच किया गया। इस सर्वे में कुल 4170...

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने दिल्ली में सर्वे कराया। केजरीवाल सरकार को लेकर आखिर जनता का मूड क्या है सर्वे इस पर आधारित था। यह सर्वे 3 से 12 फरवरी के बीच किया गया। इस सर्वे में कुल 4170 लोगों की राय ली गई है। सर्वे के मुताबिक अगर अभी दिल्ली में विधानसभा चुनाव होते है तो राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से केजरीवाल की ही सरकार बनेगी।
PunjabKesari
क्या है जनता का मूड, किसको कितनी सीटें
दिल्ली में अभी चुनाव हुए तो दिल्लीवालों के लिए मुख्यमंत्री की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल ही है। दिल्ली की 49% जनता ने केजरीवाल पर भरोसा जताया है। 14% लोगों की पसंद केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर  9% लोगों ने भरोसा जताया है।
PunjabKesari
सीटें
-सेंट्रल दिल्ली में आप को 20 सीटों में 11, भाजपा को 8 तो कांग्रेस को महज एक सीट मिलने का अनुमान है।

-बाहरी दिल्ली में विधानसभा की 30 सीटें हैं। यहां आम आदमी पार्टी को 20, भाजपा को 9 और कांग्रेस के हाथ एक सीट आ सकती है।

-यमुना पार दिल्ली में विधानसभा की 20 सीटें हैं। यहां से आप को 10, भाजपा को 8 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट ही मिल रही है। कुल मिलकर 70 सदस्यों वाली विधानसभा में आप को 41, भाजपा को 25 और कांग्रेस को चार सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
PunjabKesari
किसे कितने फीसदी वोट मिलेंगे?
सर्वे के मुताबिक आप को 39.6 फीसदी, भाजपा को 32.9 फीसदी और कांग्रेस 19.7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आप को 54.3 फीसदी, भाजपा को 32.3 फीसदी और कांग्रेस को 9.7 फीसदी वोट मिले थे। वोटों के हिसाब से आप को इस बार नुकसान हो रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!