सुशील का आरोप- लालू परिवार और माफियाओं के बीच सांठ गांठ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 08:16 PM

sushil allegation to lalu

बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज राष्ट्रीय जनता दल।

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर बालू माफियाओं से सांठ-गांठ कर बेनामी संपत्ति अर्जित करने का एक और नया खुलासा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के विधायक ने एक ही दिन में उनकी पत्नी राबड़ी देवी के नाम के पांच फ्लैट को खरीद लिया। 

सुशील ने दस्तावेजी प्रमाण करवाए उपलब्ध 
मोदी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवादादता सम्मेलन में राबड़ी देवी के पटना स्थित मरछिया देवी कॉम्पलेक्स के पांच फ्लैट एक ही दिन में खरीदे जाने का दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध कराते हुए कहा कि संदेश से राजद विधायक अरूण यादव ने इन फ्लैटों को दो करोड़ 56 लाख रुपए में खरीदा है। पांचों फ्लैट एक ही दिन 13 जून, 2017 को विधायक ने राबड़ी देवी से खरीदा था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद विधायक अवैध रूप से बालू खनन के धंधे में संलिप्त हैं और उनकी पहचान एक बालू माफिया के रूप में है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के संरक्षण में पलने वाले एक और बालू माफिया सुभाष यादव ने 13 जून ,2017 को ही इसी कॉम्प्लेक्स के तीन फ्लैट राबड़ी देवी से एक करोड़ 72 लाख रुपए में खरीदा था। अवैध बालू खनन के मामले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के बाद सुभाष यादव पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिये भूमिगत हो गया है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!