लालू के इशारे पर मिट्टी घोटाला दबाने वाले अधिकारी जाएंगे जेल: सुशील

Edited By ,Updated: 06 Apr, 2017 07:25 PM

sushil kumar modi commet on bihar soil scam

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने चारा घोटाले में संलिप्त

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने चारा घोटाले में संलिप्त अधिकारियों के अंजाम की याद दिलाते हुये आज कहा कि मिट्टी घोटाला दबाने में लगे अधिकारियों को नौकरी से हाथ धोकर जेल जाना पड़ सकता है। मोदी ने यहां कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के इशारे पर जो सरकारी अधिकारी 90 लाख रुपए का मिट्टी घोटाला दबाने में लगे हैं, उन्हें नौकरी से हाथ धोकर जेल जाना पड़ सकता है। 

उन्होंने कहा कि मिट्टी घोटाले को दबाने में लगे अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि करोड़ों रुपए के चारा घोटाले में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू का साथ देने वाले 6 अधिकारियों को जेल जाना पड़ा था। भाजपा नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि 5 लाख घनफुट मिट्टी को 3 महीने में हाइवा ट्रक की 1000 ट्रिप लगाकर पटना संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंचाया गया। इतनी मिट्टी लालू के निर्माणाधीन मॉल के दो अंडर ग्राउंड फ्लोर के अलावा कहां से मिल सकती थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!