केंद्रीय मंत्रिमंडल के फेरबदल पर सुशील मोदी ने PM को दी बधाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 10:02 AM

sushil modi congratulates pm

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने अश्विनी कुमार चौबे व आर के सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर अपनी खुशी व्यक्त की है।

पटना: उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने अश्विनी कुमार चौबे व आर के सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर अपनी खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि एक सफल मंत्रिमंडल के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार बिहार को विकास के पथ पर ले जाएगी। 

सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है अश्विनी कुमार चौबे केंद्र सरकार में मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएगें। उन्होंने कहा कि ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी आर के सिंह अपनी मेहनत से बखूबी निभाने में सफल होंगे। मोदी ने केन्द्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह की पदोन्नति पर बधाई दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने दी शुभकामनाएं 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए मंत्रियों और पदोन्नति हुए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी। उनका कहना है कि सभी मंत्री अपने काम में श्रेष्ठ हैं इससे बिहार और समाज के विकास को गति मिलेगी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!