बजट के आकार में वृद्धि सरकार की ठोस आर्थिक प्रगति का प्रमाणः सुशील मोदी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 07:29 PM

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद शासन में विकास की कोई चिंता नहीं की गई इसलिए राज्य सरकार का बजट 15 साल में 23 हजार करोड़ रुपए के पार नहीं गया। सुशील मोदी ने कहा कि...

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद शासन में विकास की कोई चिंता नहीं की गई इसलिए राज्य सरकार का बजट 15 साल में 23 हजार करोड़ रुपए के पार नहीं गया। 

सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने 2005 से विकास के इतने काम किए कि आज नए आत्मविश्वास के साथ 1 लाख 76 हजार करोड़ का बजट सदन के सामने पेश किया है। उन्होंने कहा कि बजट के आकार में 8 गुना वृद्धि हमारी ठोस आर्थिक प्रगति का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस बजट का स्वागत करने की बजाए विपक्ष ध्यान भटकाने के मुद्दे गढ़ रहा है।

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि 2018-19 के बजट में जहां सड़कों के विकास पर 17397.67 करोड़, ऊर्जा पर 10257.66 करोड़ और पर्यटन उद्योग के विकास पर 153.45 करोड़ खर्च करने का प्रावधान कर ढांचागत विकास से रोजगार के अवसर बढ़ाने का निश्चय प्रकट किया गया है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर 7793.82 करोड़, शिक्षा पर सर्वाधिक 32 हजार करोड़ और पिछले वर्गों के कल्याण पर 15 हजार करोड़ खर्च करने का प्रवाधान का सामाजिक दायित्व पूरा करने का संकल्प किया गया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!