लालू ने बेनामी संपत्ति के लिए चपरासी और खलासी को बनाया बलि का बकरा : सुशील

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Oct, 2017 10:40 AM

sushil modi target on lalu

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए इन दोनों ने चपरासी ललन चौधरी और रेलव में खलासी हृदयानंद चौधरी को बलि का बकरा बनाया।

मोदी ने कहा कि लालू यादव ने रेलमंत्री रहते और राबड़ी देवी ने अपने मुख्यमंत्री काल में पद का दुरुपयोग कर काली कमाई से अर्जित बेनामी सम्पत्ति को हथियाने के लिए गरीब चपरासी ललन चैधरी और रेलवे के खलासी हृदयानंद चैधरी को बलि का बकरा बनाया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आयकर विभाग ने उन बेनामी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस पटना शहर की कीमती जमीन को ललन चैधरी और हृदयानंद चैधरी ने राबड़ी देवी और उनकी बेटी हेमा यादव को 2014 में गिफ्ट किया था, उसकी जब्ती होने लगी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!