सुषमा का राहुल को जवाब- भाजपा ने देश को दी 4 महिला CM

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Oct, 2017 05:33 PM

sushma reply to rahul bjp gives 4 women cm

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नेताओं को ऐसी बात कहना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि विरोधी भाजपा को महिला विरोधी पार्टी बुलाते हैं लेकिन इस पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री और 4...

अहमदाबाद: विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नेताओं को ऐसी बात कहना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि विरोधी भाजपा को महिला विरोधी पार्टी बुलाते हैं लेकिन इस पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री और 4 राज्यों में महिला गवर्नर दी हैं। इसके अलावा 6 महिलाएं कैबिनेट मंत्री हैं। पहली बार 2 महिलाएं कैबिनेट सुरक्षा समिति की सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि मुझे 2014 में विदेश मंत्री बनाया गया था और अब निर्मला जी रक्षा मंत्री हैं। सुषमा स्वराज अहमदाबाद में महिला टाउन हॉल कार्यक्रम में बोल रही थी। 

देश में महिलाएं सशक्त 
विदेश मंत्री ने कहा कि देश में महिलाएं सशक्त हो रही है। महिला छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा रोल अदा कर सकती है। उन्होंने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का उल्‍लेख किया। सुषमा ने कहा कि गुजरात की हर महिला उद्यमी, वो किसी काम को छोटा नहीं मानती है। गुजरात अकेला एक ऐसा राज्य है जहां हर महिला उद्यमी है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 142 योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। 

गौरलतब है कि मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा की सोच है कि जब तक महिला चुप रहे, कुछ ना बोले तक तक ठीक है। जैसे ही महिला ने मुंह खोला उसको चुप कराओ। इनका मुख्य संगठन आरएसएस है। राहुल ने कहा था कि कभी शाखा में महिलाओं को देखा है शॉट्र्स में? मैंने तो नहीं देखा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!