#Independence Day- GST से लेकर गोरखपुर तक पीएम मोदी के भाषण की खास बातें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 11:18 AM

take a new india resolution in 2022 pm narendra modi

पूरा देश आज आजादी की 71वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश में हर्षोल्लास का माहौल है। जहां आज स्वतंत्रता दिवस है वहीं जन्माष्मी की धूम चारों तरफ है।

नई दिल्लीः पूरा देश आज आजादी की 71वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश में हर्षोल्लास का माहौल है। जहां आज स्वतंत्रता दिवस है वहीं जन्माष्मी की धूम चारों तरफ है। पीएम ने सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया गया। मोदी ने इस अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को आजादी के पावन अवसर और जन्माष्टमी पर कोटि-कोटि शुभकामनाएं दीं।

मोदी के भाषण के प्रमुख अंश
गोरखपुर घटना
गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में 70 से अधिक बच्चों की मौत पर मोदी ने कहा कि पूरे देश को इन बच्चों की मौत और प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की जान जाने का दुख है और पूरे देश की सहानुभूति प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘प्राकृतिक आपदाएं एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। अस्पताल में बच्चों की मौत हो गई और पूरा देश उनके साथ है।’’ मोदी ने कहा कि 125 करोड़ देशवासियों की संवेदनाएं उनके साथ है तथा पूरा देश उनके साथ है। सरकार उनकी यथासंभव मदद करेगी। पिछले एक सप्ताह में नवजात शिशुओं समेत 70 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है।
PunjabKesari
‘गोली और गाली‘ से नहीं सुलझेगी कश्मीर समस्या
मोदी ने आज कहा कि कश्मीर की समस्या ‘गोली और गाली‘ से नहीं बल्कि कश्मीरियों को गले लगाने से सुलझेगी। मोदी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्से के लोगों का भी यह संकल्प है कि कश्मीर की समस्या न गोली से सुलझेगी और न गाली से बल्कि कश्मीरियों को गले लगाने से ही परिवर्तन आएगा।

2022 तक नए भारत का संकल्प
वर्ष 2022 तक ऐसा नया भारत बनाने का संकल्प जताया है जिसमें सबके पास पक्का मकान, बिजली और पानी होगा तथा सभी को अपने सपने पूरे करने के भरपूर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां देश का किसान चिंता में नहीं, चैन से सोएगा, आज वह जितना कमा रहा है, उससे दोगुना कमाएगा। मोदी ने कहा कि अगर वादे पूरे नही किए तो फिर मनचाहे नतीजे नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि इसलिए टीम इंडिया के लिए न्यू इंडिया के संकल्प का सही समय यही है।
PunjabKesari
काले धन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
मोदी ने काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का उद्घोष करते हुए कहा कि गरीबों को लूटकर अपनी तिजोरी भरने वाले को चैन से नहीं सोने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज ईमानदारी का उत्सव मनाया जा रहा है और बेईमानों को लिए सिर छुपाने की जगह नहीं मिल रही है। अब गरीबों को लूटकर अपनी तिजोरी भरने वाले चैन से नहीं सो सकते। गरीबों के मन में यह विश्वास पैदा होने लगा है कि यह देश ईमानदारों के लिए है। उन्होंने कहा देश की साख विश्व में बढ़ रही है और भ्रष्टाचार तथा काले धन के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

जीएसटी सहयोगात्मक संघ
मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सफल क्रियान्वयन को सहयोगात्मक संघवाद की भावना की मिसाल करार दिया है। जीएसटी जिस तरह से सफल हुआ है। उसके पीछे कोटि-कोटि लोगों का हाथ है। उन्होंने जीएसटी को सहयोगात्मक संघ की भावना की मिसाल बताते हुए कहा कि पूरा देश इसके लिए साथ आया और तकनीक से भी उसमें मदद मिली। जीएसटी को देश के अब तक के सबसे बड़े आर्थिक सुधार के रूप में देखा जा रहा है।

अब तो मोदी गया
नोटबंदी का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब यह की गई तो दुनिया को आश्चर्य हो रहा था। लोग यहां तक कह रहे थे कि अब मोदी गया। आज भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने में हम एक के बाद एक कदम उठाने में सफल हो रहे हैं। मोदी ने कहा कृष्ण ने अर्जुन को कुरूक्षेत्र में कहा था कि मन का विश्वास पक्का हो तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होने कहा कि ‘अब चलता है, ठीक है’ जैसी बातों को छोडऩा होगा,। अब तो यह आवाज उठनी चाहिए कि ‘बदलता है, बदल रहा है, बदल सकता है‘।

PunjabKesari

चीन को मोदी का जवाब
चीन के साथ सीमा पर चल रही तनातनी के बीच मोदी ने आज कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और मौका आने पर सशस्त्र बल दुश्मन के हौसले पस्त करने की ताकत रखते हैं। जल-थल और नभ हर जगह देश की सुरक्षा का संकल्प व्यक्त करते हुए आज कहा कि हमारी सेना और सशस्त्र बल इसके लिए सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि ‘समंदर से लेकर सीमा और साइबर से लेकर स्पेस तक’ हर तरह की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सेना और सशस्त्र बलों ने मौका आने पर अपना सामर्थ्य दिखाया है और वे दुश्मन के हौसले पस्त करने के लिए पूरीतरह सामर्थ्यवान और ताकतवर हैं।

पाकिस्तान पर बी मोदी का वार
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को भारत का लोहा मानना पड़ा है। आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने का संकल्प व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत अकेला नहीं है। वह दुनिया के साथ कंधे से कंधे मिलाकर यह लड़ाई लड़ रहा है। दुनिया के तमाम देश इससे जुडी सूचनाएं साझा करने में भारत को सक्रिय मदद दे रहे हैं। उन्होंने इन देशों के प्रति आभार भी जताया। सैनिकों के लिए शुरू की गई वन रैंक वन पेंशन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मामला पिछले 30-40 वर्षों से लटका हुआ था। इसे लागू करने से देश पर मर -मिटने की सेना की ताकत बढ़ी है।

समस्त शौर्य पुरस्कार विजेताओं के लिए वेबसाइट
देश की आजादी के बाद से लेकर अब तक के समस्त शौर्य पुरस्कार विजेताओं के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल का आज शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि जिन वीरों ने देश की खातिर शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं, उन पर एक वेबपोर्टल का शुभारंभ किया जा रहा है ताकि देश को उनके बलिदान एवं योगदान का पता चल सके। इनमें परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र विजेताओं के नाम इत्यादि शामिल हैं।  इस पोर्टल में अब तक के समस्त शौर्य पुरस्कार विजेताओं के नाम, यूनिट, वर्ष, प्रशस्ति पत्र एवं फोटो जैसी आवश्यक सूचनाएं दी गई हैं। रक्षा मंत्रालय इसमें बेहतरी के लिए दिए जाने वाले किसी भी सुझाव अथवा फीडबैक का स्वागत करेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!