टंडन का फरमान: लोगों को याद दिलाओ भाजपा के विकास कार्य

Edited By ,Updated: 25 Nov, 2016 12:05 AM

tandon decrees  remind people develop bjp

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के चलते भाजपा चंडीगढ़ ने चुनावी रण में उतारे अपने 21 उम्मीदवारों की वीरवार को बैठक सैक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम् में चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में की।

चंडीगढ़, (राय) : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के चलते भाजपा चंडीगढ़ ने चुनावी रण में उतारे अपने 21 उम्मीदवारों की वीरवार को बैठक सैक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम् में चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में की। उनके साथ प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार, नगर निगम के मेयर अरुण सूद, भाजपा चंडीगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ रविंद्र पठानिया भी मौजूद थे।

बैठक में चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों को एक ओर जहां सही प्रकार से नामांकन भरने के तौर तरीकों तथा चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों पर प्रकाश डाला गया वहीं उन्होंने उम्मीदवारों को संगठनात्मक तथा कुशल रणनीति अपना कर जीत हासिल करने के बारे में बताया। इस मौके पर चुनाव से संबंधित कई सवाल भी बैठक में उम्मीदवारों ने पूछे। इस अवसर पर भाजपा, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि यदि सभी उम्मीदवार एक कुशल रणनीति से काम करते हुए चुनावी मैदान में उतरेंगे तो वे अवश्य ही जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने उम्मीदवारों से कहा कि वे देश में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के मुद्दों से जनता को अवगत करवाएं और बताएं की कांग्रेस जो पिछले कई वर्षों से देश के विकास कार्र्यों में असमर्थ रही वह भाजपा ने कर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द घोषणा पत्र विजन डाक्यूमैंट्स के नाम से जारी करेंगे।

भाजपा उम्मीदवारों में महेश इंद्र सिंह सिद्धू, वार्ड नंबर-1 से राज बाला मलिक, वार्ड नंबर-2 से सुनीता धवन, वार्ड नंबर-4 से फर्मिला, वार्ड नंबर-6 से राजेश कालिया, वार्ड नंबर-7 से अरुण सूद, वार्ड नंबर-8 से सतीश कैंथ, वार्ड नंबर-11 से चंद्रावती शुक्ला, वार्ड नंबर-12 से हीरा नेगी, वार्ड नंबर-13 से कंवर राणा, वार्ड नंबर-14 से राजेश कुमार गुप्ता, वार्ड नंबर-16 से आशा जायसवाल, वार्ड नंबर-17 से सौरभ जोशी, वार्ड नंबर-18 से राज किशोर, वार्ड नंबर-19 से शक्ति प्रकाश देवशाली, वार्ड नंबर-20 से गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर-21 से देवेश मोदगिल, वार्ड नंबर-22 से भारत कुमार, वार्ड नंबर-23 से अनिल दुबे, वार्ड नंबर 24 से जगतार सिंह, वार्ड नंबर 25 से विनोद अग्रवाल वार्ड नंबर-26 बैठक में उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा, चंडीगढ़ के आई.टी. सैल के इंचार्ज धरेंद्र तायल, कन्वीनर दीपक मल्होत्रा तथा इलैक्शन सैल के इंचार्ज हितेश पंडित, कन्वीनर शिवाय भी मौजूद थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!