इस तांत्रिक की करतूत सुनकर दंग रह जाएंगे आप, लड़कियों को दे दिया 'मौत' का आदेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 11:08 AM

tantric  mayur vihar  civil defense

मयूर विहार इलाके में एक तांत्रिक झाडफ़ूंक के नाम तीन लड़कियों को यमुना में कूदने का आदेश दे दिया। उन तीनों ने भी बिना कुछ समझे नदी में छलांग लगा दी।

नई दिल्ली(कुमार गजेन्द्र):  मयूर विहार इलाके में एक तांत्रिक झाडफ़ूंक के नाम तीन लड़कियों को यमुना में कूदने का आदेश दे दिया। उन तीनों ने भी बिना कुछ समझे नदी में छलांग लगा दी। पर गनीमत रही कि पास ही कुछ सिविल डिफेंस के वॉलेंटियर्स मौजूद थे और उन्होंने नदी में छलांग लगाने के बाद डूब रही तीनों लड़कियों को बचा लिया। उन्होंने ही इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय डीएम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। 

जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर तीन बजे की है। कई महिला और पुरुष नोएडा सेक्टर-16 से एक मिनी बस में सवार होकर डीएनडी फ्लाईओवर के पास यमुना किनारे पहुंचे थे।  उन लोगों के साथ एक तांत्रिक भी था। वहां पहुंच तांत्रिक नदी के किनारे ही हवन कुंड बना झाडफ़ूंक शुरू कर दी। फिर वह बस में आए लोगों में से एकयुवक, एक युवती और एक महिला और एक लड़की पर से भूत या देवी का साया भगाने का ड्रामा करने लगा। उन्हीं के साथ आई तीन नाबालिग लड़कियां भी कुछ ऐसी हरकतें व मुंह से डरावनी आवाजें निकालने लगी, मानों उन पर भी कोई बुरा साया हो। इस दौरान तांत्रिक ने कई बार इन लड़कियों के बाल पकड़े और उनके गले चाकू से काटने की कोशिश करने लगा। 

इधर नदी के किनारे तांत्रिक का ड्रामा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इनमें कुछ सिविल डिफेंस के लो वॉङ्क्षलटियर्स थे जो देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के बाद नदी किनारे फैले मूर्ति  के अवशेषों की सफाई करने के लिए आए थे। तभी अचानक तांत्रिक ने तीनों लड़कियों को यमुना में कूदने का आदेश दे दिया। आदेश मिलते ही तीनों लड़कियां दौड़कर यमुना के गहरे पानी में छलांग लगा दी। लेकिन, तैरना नहीं आने के कारण तीनों डूबने लगी। उन्हें डूबता देख तांत्रिक उन्हें बचाने की कोशिश करने के बजाय उल्टा मंत्र पढऩे लगा। 

लड़कियों को डूबता देख वहां मौजूद सिविल डिफेंस के वॉङ्क्षलटियर प्रेमजीत और अरविंद झा ने यमुना में छलांग लगा दी और अपनी जान पर खेल कर किसी तरह तीनों लड़कियों को पानी से बाहर निकाल लिया। इसी बीच किसी ने एसडीएम मयूर विहार अजय अरोड़ा और पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही एसडीएम मयूर विहार ने एसीपी मयूर विहार सोबित सक्सेना और पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने तीनों बेहोश लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!