लालू ढूंढ रहे हैं अपने दोनों बेटों के लिए दुल्हन, रखी ये शर्त

Edited By ,Updated: 17 Apr, 2017 09:26 AM

tej pratap yadav  tej pratap yadav  lalu yadav  marriage

बिहार सरकार में तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव दो मोस्ट एलिजिबल बैचलर मंत्री हैं। लालू यादव अब अपने दोनों बेटों के लिए दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं। लालू ने कहा कि वो अपने दोनों बेटों की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं।

पटना: बिहार सरकार में तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव दो मोस्ट एलिजिबल बैचलर मंत्री हैं। लालू यादव अब अपने दोनों बेटों के लिए दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं। लालू ने कहा कि वो अपने दोनों बेटों की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं।

खुद ही उठाएंगे शादी का खर्चा
उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें दोंनों की शादी में दहेज नहीं चाहिए, हां गाय मिलेगी तो ले लेंगे। लालू और राबड़ी ने अगले साल तक अपने बेटे की शादी करने का दावा किया है। उनका कहना है कि यदि लड़की अच्छी हुई तो वो खुद ही शादी का सभी खर्चा उठाएंगे। दहेज की बात पर उनका कहना है कि दहेज लेना पाप है। देश में दहेज लेने वालों के खिलाफ पहले ही कानून है। वो भी दहेज नहीं लेंगे, लेकिन उन्हें शादी में यदि कोई गाय देगा तो वो जरुर ले लेंगे। रविवार को तेजप्रताप को जन्मदिन के बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने तेजप्रताप के लिए केक भी बनवाया। बड़े पैमाने पर तेजप्रताप का जन्मदिन मनाया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!