तेजस्वी ने साधा मोदी पर निशाना, बिहार से किए अपने वादों को भूले पीएम

Edited By ,Updated: 06 Apr, 2017 03:18 PM

tejasvi yadav target on pm narendra modi

बिहार के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। यादव ने ट्वीट किया कि पीएम साहब, तथाकथित विशेष पैकेज में आपने बिहार में चार बड़े पुलों का वादा किया था। तीन साल हो गए आप चर्चा भी नहीं करते। बिहार का हक़ क्यों मारा जा रहा है?

तेजस्वी ने झारखंड के साहेबगंज में मोदी के आज गंगा नदी पर पुल का शिलान्यास किए जाने पर एक अन्य ट्वीट में कहा ..साहब आपने मदद नहीं की पर बिहार सरकार अपने दम पर 5000 करोड़ का ब्रिज बना रही है। 2200 करोड़ में विकास का ब्रिज है तो 5000 करोड़ का सोच लो किसका होगा। बता दें कि गंगा नदी पर पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली जिले के बिदुपुर तक बनने वाले पुल का निर्माण बिहार सरकार अपने बूते करा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!