Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 12:09 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। तेजस्वी का कहना है कि राज्य में लॉ और ऑर्डर का स्थान दोषपूर्ण व्यवस्था ने ले लिया है। राज्य में अपराधी...
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।
तेजस्वी का कहना है कि राज्य में लॉ और ऑर्डर का स्थान दोषपूर्ण व्यवस्था ने ले लिया है। राज्य में अपराधी पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए लगातार विभिन्न घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं।
यह भी पढ़े- भाजपा व मांझी से किसने हाथ छुड़ाया नीतीश बताएंः तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि गुरुवार को बेऊर जेल में कक्षपाल को जेल में ही गोली मार दी गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश के राज में आए दिन मंगलकार्य हो रहें हैं। हर घटना के बाद बस यही बात सुनने को मिलती है कि कानून का राज है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।