Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 04:39 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार मे 14 वर्षीय छात्र रौनक का अपहरण कर अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या...
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार मे 14 वर्षीय छात्र रौनक का अपहरण कर अपराधियों द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। अपराधी बेशर्मी से हर गांव-शहर में दनादन गोलियों की बरसात कर रहें हैं। नीतीश सरकार कानून व्यवस्था पर उतनी ही बेशर्मी से चुप है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि प्रतिदिन जंगलराज पर बेसुरा राग अलापने वाले सुशील मोदी की जुबान पर अब ताला क्यूं लटका हुआ है? अब बिहार में प्रतिदिन होने वाली मर्डर, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं क्या सुशील मोदी द्वारा प्रायोजित है? सुशील मोदी अब मुंह क्यूं नहीं खोल रहें हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज ही नहीं अपराधियों का आतंकराज है। अब नीतीश कुमार अपने रोबोटिक लोगों को बैठाकर झूठ बोलने को कहेंगे। वह सभी कार्यकर्त्ताओं को रटाएंगे कि टीवी में जाकर बोलो कि बिहार में कानून का राज है।