तेजस्वी ने कसा CM पर तंज, कहा- टूटते बांध लूटते खजाने, पूछो तो कहते रामजाने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 01:05 PM

tejaswi targets nitish kumar

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा पर लगातार हमला बोल रहें हैं। उन्होंने कविता लिखते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।तेजस्वी ने राज्य की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य में आए दिन घोटाले...

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा पर लगातार हमला बोल रहें हैं। उन्होंने कविता लिखते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। 

तेजस्वी ने राज्य की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य में आए दिन घोटाले हो रहें हैं लेकिन पूछने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की स्थिति बहुत खराब होती जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहें हैं। 

उपमुख्यमंत्री का जुबानी हमला यहां पर नहीं थमा, आगे उन्होंने कहा कि राज्य के विकास पर ध्यान देने के स्थान पर समीक्षा यात्रा की जा रही है। उन्होंने कहा कि 8 साल के कार्यकाल में 3 बार शिलान्यास किया गया है। सुशासन की जगह कुशासन ने ले ली है। जनता लगातार मदद की गुहार लगा रही है लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!