Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 05:33 PM
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले के बाद से ही उन पर लगातार निशाना साध रहें हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश को समाज से पहले अपने प्रशासन को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद अगर समय बचे तो खुद भी आत्मचिंतन...
पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले के बाद से ही उन पर लगातार निशाना साध रहें हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश को समाज से पहले अपने प्रशासन को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद अगर समय बचे तो खुद भी आत्मचिंतन करना चाहिए कि वो गरीबों और दलितों पर जुल्म क्यूं ढहा रहें हैं?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जुल्म करने वाले अधिकारियों के रक्षक हैं। गरीबो को निर्मम तरीके से पुलिस अधिकारियों द्वारा मरवाकर उनके खून से मुख्यमंत्री किसका चेहरा चमकाना चाह रहें हैं?
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ प्रशासन से वंचित और शोषित समाज को प्रताड़ित करवा रहें हैं और वहीं दूसरी तरफ समाज सुधारक का चोला पहने घूम रहें हैं। नीतीश कुमार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था का जनाजा निकलवा दिया है।