Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Aug, 2017 04:52 PM
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के खिलाफ पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ‘जनादेश अपमान यात्रा’ कर रहें हैं।
पटना : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के खिलाफ पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ‘जनादेश अपमान यात्रा’ कर रहें हैं। वह अपनी इस यात्रा की जानकारी ट्विटर अकाउंट व फेसबुक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। फिलहाल वह अपने एक ट्वीट के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहें हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में सुबह के नाश्ते को डिनर कह डाला जिसके कारण लोगों द्वारा उनके इस ट्वीट पर दिलचस्प जवाब दिए जा रहें हैं।
देखिए लोगों द्वारा किए गए कुछ ट्वीट