Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2017 09:59 AM
भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से बड़ा बवाल मच गया। दरअसल लालू के छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
पटना: भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से बड़ा बवाल मच गया। दरअसल लालू के छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा था कि जिस वक्त रेलवे टैंडर घोटाला हुआ था उस वक्त उनकी न तो दाढ़ी थी और न ही मूंछ, सो तो उनकी उम्र केवल 13 या 14 वर्ष थी।
इसी संदर्भ में सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया और लिखा, ‘‘जब कोई बिना मूंछ वाला निर्भया जैसा जघन्य दुष्कर्म कांड कर सकता है तब कागजी हेराफेरी से संपत्ति क्यों नहीं बना सकता।’’ सुशील मोदी के ट्वीट के बाद जैसे राजद में उन पर हमला करने की होड़ मच गई। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाऊंट से दनादन सुशील मोदी पर जवाबी हमला बोला।