टोल प्लाजा पर कम होगी भीड़, बिना रुके निकल सकेंगे वाहन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 06:16 PM

the crowd will be reduced on toll plaza this service start will be start soon

जल्द ही आप देश के किसी भी टोल से बिना रुके निकल पाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.

नई दिल्लीः जल्द ही आप देश के किसी भी टोल से बिना रुके निकल पाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के लिए फास्टैग की उपलब्धता के लिए आर.बी.आई. और एन.पी.सी.आई. के साथ विचार विमर्श के बाद दो क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। इनमे फास्टैग की ऑनलाइन बिक्री और टोल प्लाजा के निकट सर्व सेवा केंद्र (सी.एस.सी.) द्वारा ऑफलाइन बिक्री शामिल है। फास्टैग वाहनों के लिए विशेष लेन की शुरुआत 1 सितंबर 2017 से की जाएगी। 

कैसे काम करेगा फास्टैग?
फास्टैग एक छोटा स्टीकर है जो वाहन के शीशे पर लग सकता है। फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान तकनीक है जिसमें इलैक्ट्रानिक जानकारी स्टोर होती है। इस तकनीक के माध्यम से जैसे ही वाहन टोल प्लाजा के पास पंहुचेगा तो टैक्स खुद कट जाएगा। फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की वेबसाइट, एन.एच.ए.आई. की वेबसाइट और आई.एच.एम.सी.एल. की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है और यह खरीदार के घर पर कुरियर के द्वारा पंहुचाया जाएगा। ऑनलाइन बिक्री के अलावा 18 अगस्त 2017 से फास्टैग टोल प्लाजा के निकट सर्व सेवा केंद्र (सी.एस.सी.) के बिक्री केंद्र से भी खरीदे जा सकेंगे। 

बिना रुके निकल सकेंगे वाहन  
सभी टोल प्लाजा में आर.एफ.आई.डी. रीडर को लगाने और एकीकरण संबधी हाइब्रिड ई.टी.सी. कार्य प्रगति पर है और इसके 31 अक्टूबर 2017 तक पूरा होने की संभावना है। सभी हाइब्रिड लेन में से एक को विशेष तौर पर फास्टैग वाहनों के लिए आरक्षित रखा जाएगा। इसमें टोल भुगतान का अन्य माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!