Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 05:53 PM
उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ और 16 घटकों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण ...
देहरादून: उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ और 16 घटकों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। यह बात सतपाल महाराज ने विधानसभा, सभागार में सिंचाई विभाग की बैठक में कही।
बैठक में सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ और 16 घटकों ने विभाग और सेवा संबन्धी 28 सूत्री मांग पत्र मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पर मंत्री ने कहा कि समस्त मांगों का परीक्षण और सकारात्मक दृष्टिकोण रख कर समस्या का हल किया जाएगा। उन्होंने इस बैठक को सद्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि सिंचाई विभाग में अनेक संभावनाऐं और क्षमता है।
सिंचाई विभाग के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सतपाल ने कहा कि सिंचाई विभाग का व्यापक उपयोग राजकीय हित में किया जाएगा। कर्मचारियों ने अपने मांग पत्र में कहा कि उत्तराखंड के जल विद्युत परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जमरानी, सांग बांध, लखवाड़ परियोजना के कार्य सिंचाई विभाग से कराया जाए। इस संबन्ध में मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य मांगों पर भी कैबिनेट मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाए जाने का भरोसा दिया।