गीता के मां-बाप होने का दावा करने वाले परिवार का होगा डीएनए टेस्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Oct, 2017 03:33 PM

the family claiming to be geeta  s parents will have dna test

पाकिस्तान से भारत आई मूक-बधिर गीता के मां-बाप होने का दावा फिर से झारखंड के एक परिवार ने किया है। इस परिवार से इंदौर के पुरोहित दंपती ने चर्चा की और गीता से हुई कई बातें इससे मिलती-जुलती मिली हैं। दंपती ने झारखंड के परिवार के डीएनए का मिलान गीता के...

इंदौर: पाकिस्तान से भारत आई मूक-बधिर गीता के मां-बाप होने का दावा फिर से झारखंड के एक परिवार ने किया है। इस परिवार से इंदौर के पुरोहित दंपती ने चर्चा की और गीता से हुई कई बातें इससे मिलती-जुलती मिली हैं। दंपती ने झारखंड के परिवार के डीएनए का मिलान गीता के डीएनए से करने के  लिए विदेश मंत्री को चिट्ठी लिखी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गीता के परिवार को खोजने के लिए मार्मिक वीडियो जारी हुआ था। इस बीच पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन के फैजल ईदी ने भी विदेश मंत्री को पत्र लिखा था। इसमें ज्ञानेंद्र और मोनिका पुरोहित का सहयोग लेने की बात कही गई। पाकिस्तान में गीता के रहने के दौरान पुरोहित दंपती ही लगातार गीता से ऑनलाइन संपर्क में रहते थे। सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ पुरोहित ने बताया कि पाकिस्तान में गीता ने गांव का नाम बंदो लिखा था, जबकि झारखंड के दंपती बांदू गांव के हैं। गीता ने अपना नाम गड्डी लिखा था, जबकि परिवार ने गुड्डी बताया है।

परिवार से मिलाने के लिए लगाई अर्जी
दंपती के मुताबिक गीता ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है, संभवत: मात्रा में गलती की है। छह भाई-बहन और घर की भौगोलिक स्थिति भी वैसी ही है, जैसा गीता बताती थी। दंपती ने विदेश मंत्री से झारखंड के परिवार से गीता को मिलवाने की अर्जी लगाई है। इस परिवार में मां का नाम माला, पिता विजय सुमेर राम और भाई-बहन हैं। गीता दो साल से मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित मूक-बधिर संस्थान में रह रही है। वह बार-बार अपने परिवार को याद करती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!