दूल्हे ने की बाइक की मांग, लड़की वालों ने पहना दी जूतों की माला(Pics)

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2017 01:24 PM

the groom was demanding the bike

झारखंड के रांची के चंदवेगांव में बरात आई। निकाह की रस्म भी पूरी हो गई लेकिन, दहेज के सामान में अपनी मांगी हुई बाइक नहीं मिलने पर दूल्हा भड़क गया।

रांची: झारखंड के रांची के चंदवेगांव में बरात आई। निकाह की रस्म भी पूरी हो गई लेकिन, दहेज के सामान में अपनी मांगी हुई बाइक नहीं मिलने पर दूल्हा भड़क गया। लड़की के परिजनों ने मनाने की हरसंभव कोशिश की वह नहीं माना। लड़की ने हिम्मत दिखाई और पूरे समाज के सामने उसने दूल्हे को तालाक दे दिया। तलाक के बाद ग्रामीणों ने दूल्हे को बंधक बना कर जमकर पिटाई की और गले में जूतों की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया।PunjabKesari

यह मामला रांची के पिठोरिया के चन्दवे गांव का है। दूल्हे को पता चला की उसने जो बाइक दहेज में मांगी थी, उसकी जगह दूसरी बाइक उसे दी गई है, दूल्हा भड़क गया। उस समय दूल्हे के परिवारवालों ने उसे समझाकर निकाह को तैयार करा दिया। दूल्हा पल्सर बाइक लेने की जिद कर बैठा। उसने दुल्हन के पिता से दुव्र्यवहार किया। इससे नाराज दुल्हन ने रिश्ता तोडऩे का ऐलान कर दिया। दुल्हन रुबाना ने कहा कि जो व्यक्ति लालच में मेरे पिता से गाली-गलौज कर सकता है। ऐसे दूल्हे को वह नहीं अपना सकती।PunjabKesari

तलाक के बाद लड़की वालों ने खर्च के पौने सात लाख वापस मांगे, तत्काल पैसे लौटाने में असमर्थता जताने पर लोगों ने दूल्हे के गले में ‘मैं दहेज का लालची हूं’ लिखी तख्ती लटका दी। उसे जूतों की माला पहना दी। उसको और उसके भाई के सिर और मूंछ के आधे बाल मुंड दिए। उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस तक मामला अभी नहीं पहुंचा है।PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!