दुनिया में घूमने को 22वीं जगह है दिल्ली, एशिया में है 8वां स्थान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 10:54 PM

the world s 22nd place to roam in delhi asia is 8th place

नई दिल्ली को दुनिया में घूमने के लिए वर्ष 2018 में सबसे पसंदीदा जगह में स्थान मिला है। दिल्ली को एशिया में आठवां स्थान मिला है। ट्रेवल इनफोर्मेशन देने वाली ऑनलाइन कंपनी ट्रिप एडवाइजर के जरिए डेस्टिनेशन्स को बनाई जाने वाली सूची में दिल्ली को यह स्थान...

नेशनल डेस्कः नई दिल्ली को दुनिया में घूमने के लिए वर्ष 2018 में सबसे पसंदीदा जगह में स्थान मिला है। दिल्ली को एशिया में आठवां स्थान मिला है। ट्रेवल इनफोर्मेशन देने वाली ऑनलाइन कंपनी ट्रिप एडवाइजर के जरिए डेस्टिनेशन्स को बनाई जाने वाली सूची में दिल्ली को यह स्थान दिया गया है।

पेरिस को मिला पहला स्थान
सूची में दुनिया में पहले स्थान पर फ्रांस की राजधानी पेरिस को रखा गया है। वहीं दूसरे स्थान पर ब्रिटेन की राजधानी लंदन, तीसर पर इटली की राजधानी रोम, चौथे पायदान पर बॉली (इंडोनेशिया) और क्रीट (यूनान) को रखा गया है। कंपनी ने यह सूची साइट पर किए जाने वाले सर्च आंकड़ों, जगहों और फूड डेस्टीनेशन्स की समीक्षा और उनकी रेटिंग वगैरह का आकलन करके बनाई है।

एशिया में आठवें स्थान पर दिल्ली
पूरे एक साल में इकट्ठे किए गए आंकड़ों के विश्लेषण के बाद यह सूची तैयार की गई है। दुनियाभर के 402 में से 42 शहरों को इस लिस्ट में रखा गया है। वहीं एशिया की लिस्ट में 8वें स्थान पर दिल्ली, 9वें पर गोवा और 16वें स्थान पर जयपुर को रखा गया है। एशिया में पहला स्थान बाली को मिला है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!